Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- Rohit banchhor
- 01 Apr, 2026
सेमरिया गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर की शांत सुबह उस वक्त दहशत में बदल गई, जब एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने ही घर को खून से रंग दिया। सेमरिया गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
आरोपी गुलाब साहू ने पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय सौतेली बेटी चित्रा की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब घर में विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
जानकारी के अनुसार, चित्रा का किसी युवक से मेलजोल था, जिसे लेकर गुलाब साहू पहले से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव बना रहता था। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर बहस हुई, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले बेटी पर हमला किया और जब पत्नी लता उसे बचाने आई, तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद ही विधानसभा थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की से जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. MP Accident : घर से 100 मीटर पहले खत्म हुआ सफर, सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम
- 3. Share Market Today: ट्रंप की एक चेतावनी Share Market पस्त, सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल
- 4. Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, अशोक मित्तल लेंगे जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

