Breaking News
:

DC vs PBKS IPL 2026: राहुल-नीतीश की तूफानी बैटिंग, दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 रनों का टारगेट, अर्शदीप और जैवियर ने झटके एक एक विकेट

DC vs PBKS IPL 2026

DC vs PBKS IPL 2026

DC vs PBKS IPL 2026: नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन ठोक दिए। इस विशाल स्कोर की बदौलत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को जीत के लिए 265 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला है।


केएल राहुल का विस्फोटक शतक

दिल्ली की पारी के हीरो रहे केएल राहुल (KL Rahul), जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए। उनकी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। राहुल ने महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।


नीतीश राणा का दमदार साथ

नीतीश राणा (Nitish Rana) ने भी राहुल का बेहतरीन साथ निभाया। उन्होंने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई, जिसने पंजाब के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी।


शुरुआत में लगा झटका

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पाथुम निसांका को जल्दी आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। निसांका सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल और राणा ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज अपनाया।


पंजाब के गेंदबाज रहे बेअसर

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और जैवियर बार्टलेट को एक-एक विकेट मिला, लेकिन बाकी गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए।


पंजाब की पारी जारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं और टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश कर रहे हैं। यह मुकाबला अब पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम नजर आ रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन मुकाबले में बाजी मरेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us