Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Iran-US Peace Talks: धरी रह गई इस्लामाबाद शांति वार्ता , अमेरिकी डेलिगेशन से बातचीत के बिना ही PAK से वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री
- Rohit banchhor
- 25 Apr, 2026
ईरान का डेलिगेशन बिना अमेरिकी प्रतिनिधित्व के इस्लामाबाद में आए हुए ही पाकिस्तान से चले गए।
Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद/नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शनिवार को इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता बिन किसी नतीजे के खत्म हो गई। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी एक बड़ी टीम के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे थे। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच बिचौलिया की भूमिका निभाने वाला था। लेकिन, ईरान का डेलिगेशन बिना अमेरिकी प्रतिनिधित्व के इस्लामाबाद में आए हुए ही पाकिस्तान से चले गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान सीधे अमेरिका से बात करने को तैयार नहीं है इसलिए पाकिस्तान दोनों के बीच संदेश पहुंचाने का काम कर रहा। अमेरिका से भी स्पेशल दूत इस्लामाबाद आने वाले थे। इससे पहले अराघची और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात हुई। इस मीटिंग में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर भी मौजूद थे।
बता दें कि, अराघची इस्लामाबाद के बाद मस्कट यानी ओमान और मॉस्को यानी रूस भी जाएंगे। यानी ईरान एक साथ कई देशों से संपर्क करके रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने साफ कहा कि इस दौर में ईरान और अमेरिका के बीच कोई सीधी मीटिंग नहीं होगी। ईरान पाकिस्तान के जरिए अपनी बात और अपनी चिंताएं अमेरिका तक पहुंचाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 2. Drug Overdose: मुंबई के नेस्को ग्राउंड में हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो एमबीए की मौत, एक की हालत गंभीर
- 3. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 4. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

