Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
IPL 2026 : वानखेड़े में CSK ने रचा इतिहास, संजू सैमसन का नाबाद शतक और अकील हुसैन के 4 विकेट से MI को 103 रन से रौंदा
IPL 2026 : मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से बुरी तरह हराकर इतिहास रच दिया। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने इस मैच में अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, वहीं हार्दिक पांड्या की टीम के लिए यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार साबित हुई।
IPL 2026 : संजू सैमसन का तूफानी शतक
चेन्नई की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने। उन्होंने मात्र 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। यह IPL 2026 में उनका दूसरा शतक है। संजू की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन बनाकर अच्छा साथ दिया।
IPL 2026 : अकील हुसैन ने काटा गदर, 4 विकेट झटके
गेंदबाजी में चेन्नई के कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नूर अहमद ने भी दो विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 विकेट मिला। अकील की घातक गेंदबाजी के सामने मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई।
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस की निराशाजनक बल्लेबाजी
207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया, सिवाय तिलक वर्मा (37 रन) और सूर्यकुमार यादव (36 रन) के। हार्दिक पांड्या की टीम पूरी तरह बिखर गई और 103 रन से मैच हार गई। मुंबई की गेंदबाजी भी प्रभावी नहीं रही। गजनफर और अश्विन कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिशेल सैंटनर को 1-1 विकेट मिला।
IPL 2026 : वानखेड़े में CSK का दबदबा
इस शानदार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और वानखेड़े स्टेडियम पर अपना दबदबा कायम कर लिया। मुंबई इंडियंस
Related Posts
More News:
- 1. US-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा, अब रूस ने की मध्यस्थता की पेशकश, अमेरिका-ईरान मानेंगे?
- 2. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 3. Bihar News : सम्राट चौधरी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, काशी जैसा हरिहर नाथ कॉरिडोर, 11 टाउनशिप; 22 बड़े फैसले पर लगी मुहर
- 4. CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

