LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- VP B
- 05 Apr, 2026
बल्लेबाजों के अनुकूल पिच और दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है, लेकिन मौसम इसमें बाधा बन सकता है।
LSG vs SRH IPL 2026: तेलंगाना: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला रविवार, 5 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। छोटा मैदान और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में सहूलियत देता है। ऐसे में यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है, जबकि 2 बार सनराइजर्स हैदराबाद विजयी रही है। पिछले तीन मैचों में हैदराबाद ने 2 जीत हासिल कर वापसी के संकेत दिए हैं। राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 3 मैच हुए हैं, जिनमें 2 बार लखनऊ ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर इस मैदान पर 83 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 47 मुकाबले जीते हैं।
मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी है। आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मैच के दौरान रुकावट आ सकती है।
मैच कहां देखें
आईपीएल 2026 का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, शिवांग कुमार, डेविड पायन, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, एनरिच नॉर्त्जे, मोहसिन खान।

