Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
US Navy Seizes Iranian Container: होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे ईरानी कंटेनर जहाज को अमेरिकी नेवी ने किया जब्त, युद्धविराम पर संकट
- Pradeep Sharma
- 20 Apr, 2026
तेहरान। US Navy Seizes Iranian Container Ship Crossing Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरान के एक बड़े कंटेनर जहाज ‘टुस्का’ को अपने कब्जे में ले लिया है।
तेहरान। US Navy Seizes Iranian Container Ship Crossing Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरान के एक बड़े कंटेनर जहाज ‘टुस्का’ को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना से दोनों देशों के बीच जारी युद्धविराम पर खतरा मंडराने लगा है।
ये खबर ऐसे वक्त आई जब आज ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच शांतिवार्ता होने वाली थी। अमेरिकी सेना के अनुसार, यह कार्रवाई रविवार को की गई। इससे पहले अमेरिका अपनी समुद्री नाकेबंदी के तहत करीब 25 ईरानी जहाजों को रोककर वापस भेज चुका है, जो ईरानी बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे थे।
US Navy Seizes Iranian Container Ship Crossing Strait of Hormuz: अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत USS स्प्रुअंस ने रोका
जानकारी के मुताबिक, ‘टुस्का’ जहाज को रोकने के लिए अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत USS स्प्रुअंस तैनात किया गया। जहाज के चालक दल को करीब छह घंटे तक लगातार चेतावनी दी गई कि वे अपनी दिशा बदलें, लेकिन जहाज बंदर अब्बास की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अंतिम चेतावनी जारी की और जहाज के कर्मचारियों को इंजन रूम खाली करने को कहा।
चेतावनी के बावजूद जहाज के न रुकने पर USS स्प्रुअंस ने 5-इंच MK-45 गन से इंजन रूम पर फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग के बाद जहाज का इंजन बंद हो गया और वह रुक गया। इसके बाद अमेरिकी मरीन कमांडो जहाज पर सवार होकर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि अमेरिका की ओर से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
US Navy Seizes Iranian Container Ship Crossing Strait of Hormuz: मलेशिया के पोर्ट क्लांग से रवाना हुआ था ईरानी कंटेनर टुस्का
‘टुस्का’ एक विशाल कंटेनर जहाज है, जिसकी लंबाई लगभग 294 मीटर और चौड़ाई 32.5 मीटर है। यह जहाज आठ दिन पहले मलेशिया के पोर्ट क्लांग से रवाना हुआ था और ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह की ओर जा रहा था। अमेरिका का कहना है कि यह जहाज उसकी समुद्री नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था, इसलिए कार्रवाई की गई। वहीं, ईरान ने इस घटना को युद्धविराम का उल्लंघन और समुद्री डकैती करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।
US Navy Seizes Iranian Container Ship Crossing Strait of Hormuz: 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है दो सप्ताह का युद्धविराम
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल को दो सप्ताह का युद्धविराम हुआ था, जो 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता का पहला दौर हुआ था। अमेरिका ने दूसरे दौर की वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही है, जबकि ईरान ने स्पष्ट किया है कि समुद्री नाकेबंदी हटाए बिना वह आगे की बातचीत में शामिल नहीं होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वर्दी की आड़ में ठगी, आरक्षक भर्ती का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- 2. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 3. MP News : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, CM डॉ. मोहन यादव ने टू-चाइल्ड पॉलिसी हटाने के दिए आदेश
- 4. Governor Ramen Deka: पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में फारेस्ट अफसरों की महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल रमेन डेका, कहा...जंगलों को समझने के लिए उनसे जुड़ाव जरूरी'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

