Jharkhand 10th Board Result: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 95.27% छात्र सफल, यहां करें अपना रिजल्ट चेक
Jharkhand 10th Board Result: रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने गुरुवार को मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। इस साल कुल 95.27 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।
गुमला जिला टॉपर, चतरा सबसे पीछे
जिला स्तर पर गुमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.32% रिजल्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं चतरा जिला 91.20% परिणाम के साथ सबसे पीछे रहा।
चार छात्रों ने हासिल किया पहला स्थान
इस बार चार छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया। प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (रांची) ने 500 में से 498 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान पाया।
लाखों छात्रों ने पाई सफलता
फरवरी-मार्च में आयोजित इस परीक्षा में 4,22,109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 4,02,178 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। बड़ी संख्या में छात्रों का प्रथम श्रेणी में पास होना शिक्षा के स्तर में सुधार का संकेत दे रहा है।
हजारीबाग की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
टॉपर सूची में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। स्कूल की कई छात्राओं ने उच्च अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं:
-jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
-‘JAC Board 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
-रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
-Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
-स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें

