Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Jharkhand : झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत
Jharkhand : रांची। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के साथ बारिश ने राहत दी, लेकिन आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों में वज्रपात की चपेट में आने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। खेत में काम कर रहे लोग, मवेशी चराने गए बुजुर्ग और बच्चे भी इस आसमानी आफत की चपेट में आए।
खेतों और गांवों में हुई मौतें
रांची के पिठोरिया में जीतू महली खेत में काम कर रहे थे और निरशो देवी भी खेत में थीं, दोनों की बिजली गिरने से मौत हो गई। गढ़वा जिले के खरौंधी में रीना देवी बारिश से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गई थीं, लेकिन वज्रपात से उनकी मौत हो गई। केतार थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय राम अवतार पाल मवेशी चराने गए थे, जहां बिजली गिरने से उनकी जान चली गई।
नाबालिग बच्चों समेत अन्य मौतें
चतरा जिले में गीता देवी, सरायकेला के राजनगर में संजय देवगन, जामताड़ा के कर्माटांड़ में 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे और गिरिडीह के धनवार में 12 वर्षीय विशाल कुमार की भी आकाशीय बिजली से मौत हो गई। जामताड़ा में बच्चे के पिता समेत दो अन्य भाई घायल हुए हैं। इन मौतों से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खुले में न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में
- 2. High Court summer vacation: हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म, 15 जून से नियमित सुनवाई,जारी हुई नई कॉज लिस्ट
- 3. Bangladesh : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का बड़ा प्रदर्शन : ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, राम मूर्ति निर्माण पर उठा विवाद
- 4. CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

