Raipur City Crime: ऑनलाइन प्लेटफार्म से सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपी राजेंद्र नगर से गिरफ्तार, खुलासा होगा जल्द
- Pradeep Sharma
- 20 Apr, 2026
Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर आरोपियों को उस
Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
Raipur City Crime: पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित मोटवानी, लकी पाहुजा और हनी गंगवानी के रूप में हुई है। मौके से मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और सट्टे से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की गई है।
Raipur City Crime: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर और ऐप्स का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपियों के बारे में आज रायपुर पुलिस के अधिकारी बड़ा खुलासा करेंगे।
Raipur City Crime: मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई एसीसीयू की टीम को काफी समय से इस इलाके में ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्रवाई की।
Raipur City Crime: अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हो रही है।

