Ajit Agarkar: चीफ सेलेक्टर के पद पर बने रहेंगे अजीत अगरकर, BCCI ने एक साल के लिए रीन्यू किया कॉन्ट्रैक्ट
Ajit Agarkar: मुंबई। BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ा दिया है। जिसके बाद उनका कार्यकाल एक साल और बढ़ गया है। 2027 ODI वर्ल्डकप के लिहाजे से ये फैसला लिया गया है। ताकि टीम चयन का लय बरक़रार रहे। हालांकि उनका अनुबंधन जून 2027 तक के लोइये बढ़ाया गया है। दक्षिण अफ्रीका मे अगले साल अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्वकप खेला जाना है। ऐसे में अगरकर का कार्यकाल वर्ल्डकप तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
तीन ICC ट्रॉफी का मिला इनाम
कार्यभार सँभालने के बाद अगरकर की अगुआई में भारत ने अक्तूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल खेले, जिसमें से तीन ट्रॉफी भारतीय टीम जीतने में सफल रही है। जिसमें पहले एक T20 वर्ल्ड कप फिर चैंपियन ट्रॉफी उसके बाद फिर T 20 वर्ल्डकप भरत ने अपने नाम की है। इस लिए पहले ही संभावना थी कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंड किया जाएगा।
बीसीसीआई के सूत्र का बयान
BCCI सूत्रों के अनुसार, अगरकर ने खुद अपना अनुबंधन बढ़ाने की मांग नहीं कि थी। सेलेक्टर मैक्सिमम चार साल तक काम कर सकता है। इस लिए इनका अनुबंधन बढ़ाया नहीं गया बल्कि रीन्यू किया गया है।' सूत्रों के अनुसार अगरकर का मानना था कि उनका भविष्य उनके प्रदर्शन के अनुसार तय हो।
बड़े फैसलों से बदली टीम
अपने टेन्योर के दौरान अगरकर ने कई बड़े फैसले लिए है। जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर विराट कोहली के संन्यास और मोहम्मद शमी के मामले को बखूबी हैंडल किया। जिनके जगह पर युवा चेहरों को मौका मिला है। इसके अलावा हाल ही में हुए टी20 वर्ल्डकप में उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर कर के इन फॉर्म ईशान किशन को टीम में शामिल किया। जिस पर ईशान ने जबरदस्त खेल दिखाया।
2027 वर्ल्ड कप पर फोकस
BCCI के अनुसार 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम में स्टेबिलिटी बेहद जरूरी है। अगरकर चयन प्रकिया में निरंतरता बनाये हुए है जो टीम की लंबी प्लानिंग के लिए सही भी है। इन सब के बीच भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी अगरकर की जोड़ी खूब जमी है। दोनों को अक्सर कई सीरीज और बड़े टूर्नामेंट में साथ देखा जाता है। भारत को टेस्ट टीम में अच्छे प्रदर्शन की जरुरत है।

