Breaking News
Create your Account
CG News : घर में जिंदा जलती रही महिला, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला की घर के अंदर जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम लखना का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम लखना का है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय कुमारी साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय घर के अंदर से अचानक चीखने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : RCB के टिम डेविड पर 25% मैच फीस का जुर्माना, हार्दिक पांड्या को भी लगा फाइन, जानें क्या है मामला
- 2. CG Accident : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत
- 3. Iran-US Peace Talks: ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे, ये मेरे सफर में साथ हैं,अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे: बाघेर गालिबाफ
- 4. CG Crime : जमीन विवाद में युवक की हत्या, 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाइप बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

