Breaking News
Create your Account
Strait of Hormuz: गोलीबारी के बीच कच्चे तेल से भरा भारतीय टैंकर 'देश गरिमा' सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार
Strait of Hormuz: नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच रविवार को भारत का कच्चे तेल से भरा टैंकर 'देश गरिमा' ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया। भारतीय टैंकर ने इस तनाव ग्रस्त जलमार्ग को ऐसे समय पार किया है, जब दो अन्य भारतीय जहाजों को गोलीबारी के बाद वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा था और भारत ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता को ईरान के साथ साझा किया था।
Strait of Hormuz: 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की उम्मीद पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर सरकार द्वारा दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक, कच्चे तेल से भरा टैंकर देश गरिमा 18 अप्रैल को रणनीतिक जलमार्ग को पार कर गया और 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। इस जहाज पर 31 भारतीय नाविक सवार थे। भारतीय नौवहन निगम (एससीआई) का टैंकर मार्च की शुरुआत से जलडमरूमध्य को पार करने वाला 10वां भारतीय ध्वज वाला जहाज है।
Strait of Hormuz: इन दो भारतीयों टैंकर पर हुई थी फायरिंग बता दें कि, इससे पहले तेल टैंकर समनार हेराड और बल्क कैरियर जग अर्नव ने पिछले 24 घंटों में जलडमरूमध्य से गुजरते समय गोलीबारी की सूचना दी और फारस की खाड़ी में वापस लौट आए। हालांकि, इस गोलीबारी की घटना में चालक दल के किसी सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे राम मंदिर, भगवान श्रीराम के चरणों में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
- 2. Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर ₹3300 टूटा; जानें आज के गोल्ड का रेट
- 3. GT vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग-11
- 4. Amit Shah Convoy Incident: बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अफसर सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

