Breaking News
:

CG News : ग्रामीणों और बारातियों के बीच चले लात-घूंसे, दूल्हे के पिता समेत 5 गंभीर घायल, एक की आंख फूटी

CG News

CG News : जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में शादी की बरात के दौरान अचानक विवाद भड़क गया, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गया। 16 अप्रैल को खोखरा गांव से पुनउराम यादव के यहां आई बरात पर गांव वालों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया।


CG News : परघनी कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद

परघनी कार्यक्रम के दौरान किसी छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गई। गांव वालों ने बरात में शामिल युवकों पर सामूहिक हमला बोल दिया। हमलावरों ने किसी को नहीं बख्शा और जो भी सामने आया, उसे लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मारपीट की भयावह तस्वीरें साफ दिख रही हैं।


CG News : 5 युवक गंभीर घायल, एक की आंख फूटी

हमले में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनेश्वर यादव, अविनाश बरेठ, देवराज बरेठ और दूल्हे के पिता अशोक यादव शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। वहीं, खरौद निवासी लोकेश यादव की आंख में गंभीर चोट आई है। उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया है। दूल्हे के पिता अशोक यादव को भी नहीं बख्शा गया और उनकी भी बेरहमी से पिटाई की गई। पूरी घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया और परिजन सदमे में हैं।


CG News : पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us