Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में बदलेंगे हालात
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत राहत भरी रहने वाली है। जहां एक तरफ पिछले दिनों गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार अप्रैल में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा, कभी तेज गर्मी तो कभी बादल और बारिश, यानी पूरे महीने मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा चल रहा है, लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
तेज हवाओं और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है, जिससे मौसम में ठंडक घुलने लगी है।
मौसम में इस बदलाव की वजह पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम है, जिसकी द्रोणिका मध्य भारत से होते हुए दक्षिण तक फैली हुई है और पूरे क्षेत्र के मौसम को प्रभावित कर रही है। राजधानी रायपुर में 1 अप्रैल को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 26°C के आसपास रह सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Earthquake : दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में बदलेंगे हालात
- 3. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में MP सड़क विकास निगम की बैठक: इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण अनुमोदित, पश्चिम भोपाल बायपास का नया एलाइनमेंट मंजूर
- 4. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

