Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : एक ही फंदे पर झूलती मिली महिला और युवक की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप
- Rohit banchhor
- 26 Apr, 2026
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
CG News : बालोद। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार सुबह एक खेत में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवक के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह खेत से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान संतोषी यादव (40) और युवक की पहचान थलेश खरांशु (25) के रूप में हुई है। दोनों अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के गबदी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी है।
ऐसे में दोनों के बीच संबंधों को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या दोनों के बीच किसी तरह का संबंध था, या फिर घटना के पीछे कोई और कारण है। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का यूटर्न, पहले भारत को बताया था नरक, अब बोले- महान राष्ट्र... क्या है बौखलाहट की वजह
- 2. NCERT को मिला “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा, केंद्र का बड़ा फैसला, जानें शिक्षा और रिसर्च में क्या होगा बदलाव !
- 3. MI vs CSK IPL 2026: वानखेड़े में ‘एल क्लासिको’: मुंबई-चेन्नई की टक्कर, हार्दिक ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
- 4. CG Coal Transport Scam: ईडी की कुर्की के खिलाफ निलंबित आईएएस रानू साहू और परिजनों की 9 अपीलें खारिज, अवैध कमाई का स्रोत न मिले तो बराबर मूल्य की वैध संपत्ति भी जांच के दायरे में होगी: हाईकोर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

