Breaking News
:

SRH vs DC IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SRH vs DC IPL 2026

SRH vs DC IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला 21 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे हुआ।


टॉस और टीम अपडेट

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम में एक बदलाव करते हुए आकिब नबी की जगह नीतीश राणा को मौका दिया गया है। वहीं हैदराबाद ने भी अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए हैं।


पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यह काली मिट्टी की फ्लैट और हार्ड सतह है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज हावी रहते हैं। हालांकि, अनुशासित गेंदबाजी यहां असर डाल सकती है। ओस की संभावना को देखते हुए टीमें चेज करना पसंद करती हैं।


हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 और दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले 5 मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा है।


मौसम का हाल

हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन शाम तक आसमान साफ हो सकता है। तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


कहां देखें लाइव

आईपीएल 2026 के मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर प्रसारित होंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट सब: सामरन रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मधुशांका, हर्षल पटेल।


दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट सब: करुण नायर, दुश्मंता चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us