Breaking News
Create your Account
MP Accident : खुशियों के बीच छाया मातम, थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
MP Accident : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। मूंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार को थार और बलेनो कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सौरभ और उनकी 58 वर्षीय मां सुमन बाई के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। जहां कुछ ही दिनों में खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब शोक का माहौल पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, थार वाहन का चालक खरगोन जिले के सनावद का निवासी है। फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Shooting near Israel Consulate : इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास भीषण गोलीबारी, 3 हमलावरों की मौत, एक गिरफ्तार
- 2. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, तीन दिन बाद बढ़ेगा तापमान
- 4. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

