Breaking News
:

MP Crime : बदले की आग में खौफनाक वारदात, रेप आरोपी की हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव, 4 गिरफ्तार

MP Crime

पहचान छिपाने के लिए शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंक दिया गया।

MP Crime : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कानून को हाथ में लेकर एक परिवार ने दुष्कर्म के आरोपी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। 24 वर्षीय विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था, उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए शव को निर्वस्त्र कर कुएं में फेंक दिया गया।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक पर पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप था। आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद वह लगातार पीड़िता और उसके परिवार को धमका रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता के पिता, भाई और जीजा समेत चार परिजनों ने मिलकर साजिश रची। 12 अप्रैल की रात आरोपियों ने विश्वास को शादी का झांसा देकर बुलाया और कार में बैठाकर 35 किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले गए।


वहां पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को निर्वस्त्र किया गया और खेत के कुएं में फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के मंदिर में जाकर छिप गए, जहां वे तीन दिन तक भंडारे में खाना खाकर फरारी काटते रहे।


मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से 15 अप्रैल को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुएं से शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us