Breaking News
Create your Account
CG News : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
CG News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी सरपंच को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले की शुरुआत तब हुई जब महासमुंद निवासी सूरज राम रात्रे ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी के नाम पर स्थित मकान के निर्माण के लिए पहले से मिली अनुमति को सरपंच ने निरस्त कर दिया और नई एनओसी जारी करने के बदले 4 लाख रुपए की मांग की। जांच के दौरान सौदेबाजी कर रिश्वत की रकम 3.80 लाख तय हुई, जिसमें से आरोपी पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर जाल बिछाया और 16 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए सरपंच को अगली किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 2. Hormuz: होर्मुज़ में धरी रह गई अमेरिकी नाकाबंदी, मेथेनॉल लेकर चीनी टैंकर सुरक्षित गुजरा
- 3. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
- 4. MP Crime : बदले की आग में खौफनाक वारदात, रेप आरोपी की हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव, 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

