Breaking News
Create your Account
CG News : तेज गर्मी के चलते मैत्री बाग के सफेद बाघ राणा और सिंघम को दिया जा रहा शावर, केज में लगाए गए कूलर
CG News : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। तेज गर्मी और हीटवेव का असर अब चिड़ियाघर के जानवरों पर भी दिखने लगा है। भिलाई के प्रसिद्ध मैत्री बाग में प्रबंधन ने जानवरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
CG News : सफेद बाघों को शावर और कूलर की सुविधा
मैत्री बाग में मौजूद पांच सफेद बाघों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। शनिवार को सफेद बाघ राणा और सिंघम को दोपहर के समय शावर दिया गया। बाड़े में लगाए गए शॉवर से पानी की फुहार पड़ने पर दोनों बाघ काफी आराम महसूस कर रहे थे और ज्यादा एक्टिव भी नजर आए। प्रबंधन ने सफेद बाघों के बाड़े में कूलर भी लगाए हैं, ताकि अंदर का तापमान नियंत्रित रहे। बाकी बाड़ों में भी हाई पावर कूलर लगाने की तैयारी चल रही है। कुछ दिन पहले लगाए गए कूलर में तकनीकी खामी आने पर उन्हें हटाया गया था, अब उन्हें दोबारा ठीक करके लगाया जाएगा।
CG News : सभी जानवरों के लिए खास व्यवस्था
सिर्फ बाघ ही नहीं, चिड़ियाघर के अन्य जानवरों के लिए भी गर्मी से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। सभी बाड़ों में पानी के बर्तन दिन में कई बार भरे जा रहे हैं। गार्डन एरिया में जगह-जगह फव्वारे चलाए जा रहे हैं, जिससे आसपास की हवा ठंडी रहती है। जानवरों की डाइट में भी बदलाव किया गया है। अब उनके खाने में ज्यादा तरल पदार्थ शामिल किए जा रहे हैं, ताकि डिहाइड्रेशन का खतरा न रहे। प्रबंधन का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैत्री बाग प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य सभी जानवरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है। तेज गर्मी को देखते हुए आने वाले दिनों में और भी इंतजाम किए जा सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. Promotion News : GST विभाग में बड़ी पदोन्नति, शारदा मिश्रा बनीं डिप्टी कमिश्नर, ऑडिट की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई, आदेश जारी
- 3. Rashmika-Anime Awards 2026: रश्मिका मंदाना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाईं, दूसरी बार टोक्यो एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
- 4. MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

