Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG Crime Update : डबल मर्डर की कातिल निकली आरक्षक की प्रेमिका, फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता बना खून-खराबे की वजह
- Rohit banchhor
- 25 Apr, 2026
एसटीएफ कॉलोनी में हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
CG Crime Update : दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के एसटीएफ कॉलोनी में हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात की मुख्य आरोपी आरक्षक ललितेश यादव की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज है, जिसके साथ उसका रिश्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से शुरू हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, यह जान-पहचान 2023 में हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। लेकिन कांस्टेबल पहले से शादीशुदा था, और यही बात इस रिश्ते में लगातार तनाव की वजह बनती रही। जांच में पता चला है कि सरोजनी भारद्वाज लगातार ललितेश यादव के साथ रहने की जिद कर रही थी, जबकि ललितेश अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहना चाहता था। इसी को लेकर आरोपी महिला, कांस्टेबल और उसकी पत्नी रीना यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
घटना से एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा-
24 अप्रैल को आरोपी महिला कांस्टेबल के घर पहुंची थी, जहां रीना यादव से उसका जोरदार विवाद हुआ था। इसके बाद ललितेश यादव ने उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था। लेकिन यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।
वारदात के दिन क्या हुआ?
घटना वाले दिन सुबह कांस्टेबल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इटावा उत्तरप्रदेश जाने के लिए टिकट रिजर्वेशन करवाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। इसी दौरान सुबह करीब 7ः30 बजे सरोजनी भारद्वाज फिर से घर पहुंची और रीना यादव से बहस करने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला ने घर में रखे चाकू से रीना यादव पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए 12 वर्षीय बेटी नैना और 8 वर्षीय बेटे आदित्य पर भी उसने जानलेवा हमला किया।
एक बच्चा भागकर बचा, लेकिन दो की मौत-
हमले के दौरान एक बच्चा किसी तरह पड़ोसी के घर भागने में सफल रहा और उसने घटना की जानकारी दी। जब तक पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब तक रीना यादव और 8 वर्षीय आदित्य यादव की मौत हो चुकी थी, जबकि नैना यादव गंभीर रूप से घायल हो गई।
आरोपी गिरफ्तार, हत्या कबूली-
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में निःशुल्क भस्म आरती बंद, चुकाने होंगे रुपए, ऑफलाइन परमिशन भी पूरी तरह बंद
- 2. Virat Kohli Overseas Player: ओवरसीज खिलाड़ी कहने पर कुछ ऐसा आया विराट कोहली का रिएक्शन, लंदन में रहने वाली बात पर भी तोड़ी चुप्पी
- 3. MP News : बारातियों से भरी बस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर बचाई जान; 50 से ज्यादा यात्री थे सवार
- 4. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

