CG Accident : दो अर्टिगा कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 6 घायल
CG Accident : कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 5 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।
हादसे में शामिल एक अर्टिगा वाहन पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO का बोर्ड लगा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

