Breaking News
Create your Account
CG News : आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपियों से 5 लाख की संपत्ति जब्त
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
दोनों आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
CG News : धमतरी। जिले में आईपीएल सट्टा रैकेट के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कुरूद थाना क्षेत्र में बीएसएनएल ऑफिस के पास संचालित इस अवैध कारोबार पर दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों जीवन यादव और कौशल साहू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगाते पकड़े गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान में यह सफलता मिली। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, एक आईफोन, 20,500 नगद और करीब 4 लाख कीमत की अर्टिका कार समेत कुल 5.05 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही जुआ और अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त रहे हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
- 2. Bengal Teacher Recruitment Scam: बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पहुंची ED, काम नहीं आया बीमारी का हवाला
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, हीट वेव का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. RCB vs LSG IPL 2026 : आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

