Breaking News
Create your Account
Raipur City News : देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्जन भर से ज्यादा मामला है दर्ज
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur City News : रायपुर। जिले के गुढ़ियारी इलाके में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। हिस्ट्रीशीटर रोहित उइके उर्फ छोटू को देसी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन सतर्कता के चलते उसे पहले ही दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोंदवारा अंडर ब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित उइके निवासी प्रेम नगर, गुढ़ियारी बताया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से ही 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि साफ होती है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 2. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ अंतरराज्यीय गैंग धरा, 9 शिकारी गिरफ्तार
- 3. CG News: सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया बस्तर-2.0 का रोडमैप...:आय दोगुनी, 5 हजार नए स्टार्टअप, रोड व रेल कनेक्टिविटी, अंतिम गांव तक इंटरनेट से बदलेगी बस्तर की तस्वीर
- 4. Sunday Horoscope: वृषभ, सिंह और मीन समेत कई राशियों में लाभ का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

