Breaking News
Create your Account
Constable Suspended : आरक्षक को जिलाबदर बदमाश के साथ बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, डीआईजी ने किया निलंबित
- Rohit banchhor
- 16 Apr, 2026
जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ जन्मदिन मनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
Constable Suspended : दुर्ग। जिले के भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवाले की ही संगत पर सवाल उठ गए हैं। थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत को जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ जन्मदिन मनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
जैसे ही इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल कार्रवाई की गई। वायरल वीडियो में आरक्षक नितिन सिंह राजपूत न सिर्फ जिलाबदर अपराधी के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, बल्कि उनके साथ उनका भांजा भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिस शेख अब्बास खान के साथ पार्टी की जा रही थी, उसे हाल ही में ड्रग्स मामले में पुलिस ने जेल भेजा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग रेंज के डीआईजी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया और लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल विभागीय जांच की भी संभावना जताई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरक्षक का अपराधी से क्या संबंध था और क्या इसमें कोई और लोग भी शामिल हैं।

Related Posts
More News:
- 1. Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते तीन दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगी गाड़ियां
- 2. UP News : लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर 1.5 महीने तक मेगा ब्लॉक, 16 ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले
- 3. Bihar Breaking: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
- 4. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

