Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
UP News : लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर 1.5 महीने तक मेगा ब्लॉक, 16 ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। कानपुर रेलवे ब्रिज पर मरम्मत और इंजीनियरिंग कार्य के चलते 13 मई तक लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर मेगा ब्लॉक लगाया गया है। इस दौरान 16 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि 27 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अब कानपुर तक ही चलेंगी, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
UP News : कानपुर ब्रिज पर शुरू हुआ कार्य
कानपुर सेंट्रल और कानपुर पुल (बायां किनारा) के बीच रेलवे ब्रिज की मरम्मत के लिए गुरुवार से मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए इस ब्लॉक को अनिवार्य बताया है। इस अवधि में लखनऊ-कानपुर रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा।
UP News : कौन-सी ट्रेनें रद्द और किनका बदला रूट?
लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004): यह ट्रेन 13 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट से चलेगी. ध्यान रहे कि यह ट्रेन अलीगढ़, टूंडला और कानपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी. बरौनी/दरभंगा स्पेशल ट्रेनें: ये ट्रेनें बुढ़वल-सीतापुर सिटी-बरेली-मुरादाबाद रूट से संचालित होंगी. बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ (20921): यह ट्रेन कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी. अन्य प्रभावित ट्रेनें: दिल्ली-बरौनी (02564), नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (02570), उदयपुर सिटी-कामाख्या (19615), सूरत-मुजफ्फरपुर (19053), साबरमती-मुजफ्फरपुर (15270) के साथ-साथ यशवंतपुर-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर और ओखा-गोरखपुर जैसी ट्रेनें भी डायवर्टेड रूट से चलेंगी.
UP News : यात्रियों और व्यापार पर असर
लखनऊ और कानपुर के बीच दैनिक यात्रा करने वाले हजारों यात्री, व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा लोग इस ब्लॉक से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ है, ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लें। मेगा ब्लॉक 13 मई तक चलेगा, जिसके बाद सामान्य रेल यातायात बहाल कर दिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर नवीनतम जानकारी चेक करते रहें।
Related Posts
More News:
- 1. Pawan Khera: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत वाले तेलंगाना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक, सुप्रीम कोर्ट बोला..असम की अदालत में ही जाना होगा, कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार
- 2. Raipur City News : भाठागांव में पानी टंकी की पाइपलाइन फूटी, सड़क पर घंटों तक फव्वारे की तरह बहता रहा पानी, नहीं पहुंचा अमला
- 3. Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से हटा VIP दर्शन का ऑप्शन, जानें क्या है नया नियम?
- 4. CG Crime : शादी में गया वकील का परिवार, सूने घर से 5 लाख समेत जेवर-नगदी पार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

