Breaking News
Create your Account
CG Accident : क्रांकीट लेकर जा रही हाइवा घाटी में पलटी, CRPF जवान बने ‘देवदूत’, घायलों की बचाई जान
CG Accident : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुसपाल घाटी में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब कंक्रीट से भरी हाइवा गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, लेकिन मौके पर मौजूद CRPF जवानों की तत्परता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
बताया जा रहा है कि हाइवा पुसपाल घाट कैंप से ककनार की ओर जा रही थी, तभी तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलट गई। हादसे की तेज आवाज सुनते ही 188 बटालियन के CRPF जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू कर दिया।
जवानों ने सबसे पहले गाड़ी में फंसे चालक लक्ष्मण और दो ग्रामीणों योगेंद्र और कार्तिक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर सभी घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सूचना सहायक कमांडेंट बन्ना राम द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को भी दी गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने CRPF जवानों की त्वरित मदद और बहादुरी को देखते हुए उन्हें ‘देवदूत’ बताया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : शनिचरा बांध पुल पर मौत की टक्कर, बोलेरो-वैन भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी कोमा में
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
- 3. Instagram ला रहा पेड Plus फीचर, इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ ही कई कंट्रोल टूल्स, स्टोरीज में भी होंगे कई बदलाव
- 4. CG Breaking : IPS विकास कुमार NIA में बनाए गए पुलिस अधीक्षक, केंद्र ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

