Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Instagram ला रहा पेड Plus फीचर, इतने में मिलेगा सब्सक्रिप्शन, साथ ही कई कंट्रोल टूल्स, स्टोरीज में भी होंगे कई बदलाव
Instagram Plus: मुंबई: इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया अपडेट लेकर आने की तैयारी में है. इंस्टाग्राम नया पेड सब्सक्रिप्शन फीचर टेस्ट कर रहा है. इसका नया नाम इंस्टाग्राम प्लस हो सकता है. नए फीचर में स्टोरीज को बेहतर बनाने और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने का ऑप्शन होगा. रिपोर्ट्स है कि नए अपडेट में स्टोरी की डूरेशन को लम्बा करने, रीवॉच डेटा देखने और ऑडियंस को मैनेज करने जैसे कई नए टूल मिल सकते हैं. यूजर्स इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि, Meta प्लेटफॉर्म पेड सर्विसेज को तेजी से बढ़ाना चाहता है.
क्या है इंस्टाग्राम प्लस और कितनी होगी कीमत
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम प्लस फिलहाल टेस्टिंग फेज में है, जिसे कुछ देशों में लिमिटेड यूजर्स के साथ ट्रायल किया जा सकता है. एक सोशल मीडिया कंसल्टेंट के अनुसार, यह फीचर फिलीपींस में करीब 65 फिलीपीन पेसो यानी लगभग 100 रुपये महीने की कीमत पर टेस्ट हो रहा है. इसमें यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है, जिसके बाद यह ऑटोमैटिक रिन्यू होगा. सम्भावना है कि इसके फीचर्स Snapchat plus जैसा हो सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं की है.
मिलेंगे ये पावरफुल फीचर्स
इंस्टाग्राम प्लस में कई नए फीचर मिलने वाले है. इनका फोकस भी स्टोरी फीचर को बेहरत बनाने की ओर है. बताया जा रहा है कि, इसमें यूजर्स प्राइवेसी तय कर सकेंगे और आपकी स्टोरी कौन देख सकता यह भी ऑप्शन मिलेगा. ये कुछ हदतक क्लोज फ्रेंड वाले विकल्प के जैसे काम कर सकता है. वहीं स्टोरी प्रीव्यू का भी विकल्प मौजूद होगा. इंस्टाग्राम प्लस की सबसे जबरदस्त फीचर ये हो सकती है कि यूजर्स बिना दिखे किसी की स्टोरी देख सकेंगे. इसके अलावा स्पॉटलाइट, सुपरलाइक और सुपर हार्ट जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.
24 घंटे और नए एआई अपडेट की तैयारी
खबरे ऐसी भी आ रही है कि, इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स के लिए 24 घंटे से ज्यादा रहने का ऑप्शन दे सकता है, इस फीचर से क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा इंस्टाग्राम ने हाल ही में बताया कि 8 मई से एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट सपोर्ट बंद किया जाएगा, जिसके कारण यूजर्स को अपने पुराने मैसेज और मीडिया डाउनलोड करने होंगे. इसके साथ की नए AI फीचर्स मिलने वाल है. अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि इंस्टाग्राम किन नए बदलावों के साथ अपडेट होगा.
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : वानखेड़े में CSK ने रचा इतिहास, संजू सैमसन का नाबाद शतक और अकील हुसैन के 4 विकेट से MI को 103 रन से रौंदा
- 2. West Bengal- Tamil Nadu Election 2026 Voting LIVE: बंगाल में 11 बजे तक 41% वोटिंग, तमिलनाडु में 37.56% मतदान
- 3. Chhattisgarh Census: छत्तीसगढ़ में 1 मई से शुरु होगा जनगणना का पहला चरण, पूछे जाएंगे 33 सवाल,ऑनलाइन भर सकेंगे जानकारी
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा स्वयंभू बाबा महाकालेश्वर के करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

