Breaking News
Create your Account
CG News : दो मंजिला बिल्डिंग से गिरा मिस्त्री, बिजली तार की चपेट में आने से हुई मौत
CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चिखलाकसा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां सेंट्रिंग का काम कर रहा एक मिस्त्री दो मंजिला इमारत से गिरकर मौत का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि नीचे गिरते ही वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।
मृतक की पहचान विनोद कुंजाम के रूप में हुई है, जो दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, वह ठेकेदार के अधीन सेंट्रिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।
गिरते ही वह पास के बिजली पोल के तार से टकरा गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Women Reservation Bill: बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, हंगामे के आसार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटा, अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे केंद्र, आदेश जारी
- 3. MP Weather : एमपी में तापमान 42°C के पार : भोपाल-इंदौर और ग्वालियर में गर्मी का कहर, 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी
- 4. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने कोलकाता को दिया 227 रन का टारगेट, KKR के लिए मुजरबानी ने झटके 4 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

