Breaking News
Create your Account
CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- Rohit banchhor
- 17 Apr, 2026
भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
CG Accident : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मृतिका महिला उमा राठिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और आज सुबह अपने पति टीकाराम राठिया और बच्चे के साथ स्कूटी से अपने गांव सिंघनपुर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना हो गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. क्रिकेटर Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, ब्रेन क्लॉट से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा, जानें ताजा Health Update
- 2. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 3. LSG vs SRH IPL 2026: हैदराबाद में SRH और LSG की टक्कर, बारिश डाल सकती है खलल, जानिए पिच और मौसम के मिजाज सहित मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. CG News : पागल कुत्ते का आतंक, 4 साल के मासूम पर किया हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

