RBI MPC Meet: आरबीआई ने नहीं बढ़ाई लोन EMI, लेकिन देश में बढ़ सकती है महंगाई, देखें बड़े ऐलान
- Pradeep Sharma
- 08 Apr, 2026
RBI MPC Meet: मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान कर दिया। आरबीआई ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद आरबीआई का रेपो रेट 5.25 फीसदी पर ही रहेगा।
RBI MPC Meet: मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पॉलिसी रेट का ऐलान कर दिया। आरबीआई ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद आरबीआई का रेपो रेट 5.25 फीसदी पर ही रहेगा। दरों में कोई बदलाव न होने का सीधा मतलब है कि आपके होम लोन और कार लोन की ईएमआई फिलहाल स्थिर बनी रहेगी।
RBI Repo Rate no changes: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
देश के सेंट्रल बैंक लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव ना करते हुए 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। इससे पहले दिसंबर के महीने में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। जानकारों की मानें तो आने वाली पॉलिसी रेट में भी पॉज बटन दबा रह सकता है।
No Change in EMI: बढ़ सकती है महंगाई
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पॉलिसी रेट के ऐलान के बाद कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें आयातित महंगाई बढ़ा सकती हैं और चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक विकास की कमजोर संभावनाएं बाहरी मांग को धीमा कर सकती हैं और रेमिटेंस के प्रवाह को कम कर सकती हैं। मल्होत्रा ने कहा कि कि फरवरी तक के हाई-फ़्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स आर्थिक गतिविधियों में लगातार मजबूत गति की ओर इशारा करते हैं।
RBI MPC Meet: जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
आरबीआई ने अपने ग्रोथ अनुमान में कमी की है। आरबीआई गवर्नर के अनुसार पहली तिमाही में देश की ग्रोथ 6.8 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.7 फीसदी और तीसरी तिमाही में 7 फीसदी और चौथी तिमाही में 7.2 फीसदी का अनुमान लगाया गया है। वैसे वित्त वर्ष 2027 में देश में ग्रोथ का अनुमान 6.9 फीसदी लगाया गया है। पिछली पॉलिसी पॉलिसी मीटिंग में पहली तिमाही का अनुमान 6.9 फीसदी, दूसरी तिमाही में 7 फीसदी का अनुमान लगाया था।
RBI MPC Meet: कितनी रह सकती है महंगाई
RBI को उम्मीद है कि FY27 में महंगाई उसके 2-6 फीसदी के दायरे में ही रहेगी। सेंट्रल बैंक ने FY27 के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित महंगाई का अनुमान 4.6 फीसदी लगाया है। Q1FY27 के लिए महंगाई का अनुमान 4 फीसदी है, जो Q2 में बढ़कर 4.4 फीसदी हो सकती है और Q3FY27 में और बढ़कर 5.2 फीसदी तक पहुंच सकती है।
RBI MPC Meet: सेंट्रल बैंक ने Q4FY27 के लिए महंगाई का अनुमान 4.7 फीसदी लगाया है। वित्त वर्ष 2026 में महंगाई अनुमान को दोगुना बढ़ाकर 2.1 फीसदी से 4.6 फीसदी कर दिया है। वित्त वर्ष 2027 में कुल महंगाई 4.7 फीसदी रह सकती है। वहीं कोर इंफ्लेशन 4.4 फीसदी रह सकता है।

