Breaking News
Create your Account
CG News: डीसीसी अध्यक्षों की बैठक में बैज की दो टूक..सप्ताह भर में बनाए बूथ कमेटी, राजीव भवन की अहम बैठक में बघेल, महंत, सिंहदेव सहित ये नेता रहे शामिल
- Rohit banchhor
- 08 Apr, 2026
कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को डीसीसी अध्यक्षों एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई।
CG News: रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को डीसीसी अध्यक्षों एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू भी उपस्थिति रहे।
बैठक में जिला, ब्लाक मंडल कमेटी, पंचायत विलेज एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट ली गई। साथ ही जिलाध्यक्षों के पिछले 4 माह की कार्यो की समीक्षा, जिला स्तरीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बैज ने कहा कि जिन जिलों में बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण नहीं हुआ उन सभी जगह में एक सप्ताह के अंदर बूथों के गठन कर पीसीसी को रिपोर्ट करें।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबंध में जिस तरह से अभद्र अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल करने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्रदेश में सुनाई गई पहली सजा, झाड़फूंक, चमत्कारी इलाज के दौरान युवती की हुई थी मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद
- 2. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
- 3. CSK vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने CSK को दिया 160 रनों का लक्ष्य,अंशुल ने झटके 3 विकेट
- 4. Crime News: बारात को बीच में रोक दूल्हे का कत्ल, गाड़ी रोक कर की अंधाधुन फायरिंग, दोनों परिवारों में छाया मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

