Breaking News
:

UP में विकास की नई लहर : CM योगी ने चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने के दिए निर्देश

UP News

UP News : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद अब योगी सरकार चित्रकूट, फर्रुखाबाद और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रही है। इन तीनों एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।


UP News : सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

शनिवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में सीएम योगी ने इन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की वित्तीय निविदा शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही तीनों लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आगामी 31 मई तक इन परियोजनाओं के लिए 90 प्रतिशत भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। जहां रेट रिवीजन की जरूरत हो, वहां प्रस्ताव तुरंत भेजे जाएं।


UP News : भूमि स्वामियों से सीधा संवाद, उचित मुआवजा सुनिश्चित

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि स्वामियों से सीधा संवाद किया जाए। उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए और रजिस्ट्री के लिए अतिरिक्त मैनपॉवर तैनात कर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय 15 दिन बाद इसकी समीक्षा करेगा।


UP News : अन्य प्रमुख परियोजनाओं पर फोकस

बैठक में लखनऊ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के शिलान्यास की तैयारी के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को राज्य के लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए गेम-चेंजर बताया गया। इनमें भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना की समीक्षा करते हुए योगी ने कहा कि यह योजना प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानक स्थापित करेगी। 75 जनपदों में 150 विद्यालयों का निर्माण हो रहा है।


UP News : औद्योगिक विकास और बायो एनर्जी पर जोर

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मॉडल बिल्डिंग बायलॉज को निवेश अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। बायो एनर्जी और सीबीजी परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नवाचार और प्रतिस्पर्धा आधारित दृष्टिकोण अपनाने को कहा गया।


UP News : शहरी सड़कों को आधुनिक बनाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम की समीक्षा करते हुए योगी ने कहा कि यह योजना शहरी सड़कों को आधुनिक और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इंटीग्रेटेड सिटी बस टर्मिनल, वृंदावन और लखनऊ परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us