Create your Account
Crime News: बारात को बीच में रोक दूल्हे का कत्ल, गाड़ी रोक कर की अंधाधुन फायरिंग, दोनों परिवारों में छाया मातम
Crime News: जौनपुर: जौनपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात जा रहे दूल्हे की बदमाशों में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने दूल्हे की कार के करीब पहुंचे और अंधाधुन फायरिंग कर दी। और मौके से फरार हो गए।
Crime News: बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (दूल्हा) वह अपनी बारात लेकर बीबीपुर जा रहा था, जो महज 10 किमी दूर था। तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर फरार हो गए। गोली लगने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Crime News: घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करदी। पुलिस ने बताया कि, सभी एंगल से जांच चल रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, यह हत्या पुरानी रंजिश या आपसी विवाद को लेकर होने की आशंका जताई जा रही है। उधर दुल्हन पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही घटना की सूचना मिली,शादी वाले घर में अफरा-तफरी के साथ मातम छा गया। दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 2. DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य
- 3. MP News : राजपुर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने 3 सरकारी डॉक्टरों को रंगे हाथ दबोचा
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

