Create your Account
UP News : महिला ने खुद को किया आग के हवाले, धुएं में दम घुटने से 2 बेटियों की मौत, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम
- Rohit banchhor
- 07 May, 2026
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घरेलू विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
UP News : शामली। जिले के कैराना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बीच उठाए गए एक खौफनाक कदम ने दो मासूम बच्चियों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आलदरमियान मोहल्ले में रहने वाली अनीता ने घरेलू तनाव से परेशान होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उस समय घर में उसकी दो छोटी बेटियां भी मौजूद थीं, जबकि पति और सास घर से बाहर थे।
आग लगने के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया, जिससे दोनों बच्चियां अंदर ही फंस गईं। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने 6 वर्षीय वंदना और डेढ़ साल की जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घरेलू विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शादी में गया परिवार, पीछे से ‘साफ’ हुआ घर, स्क्रैप व्यापारी के यहां लाखों की चोरी
- 2. Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब चैट में ही बनेंगी PDF, Word और Excel फाइलें
- 3. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, दलहन मिशन के लिए 2442 करोड़ और समेकित बाल संरक्षण मिशन ‘वात्सल्य’ के लिए करोड़ों की मंजूरी
- 4. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

