Breaking News
:

DC vs CSK IPL 2026: दिल्ली में DC vs CSK मुकाबला, अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

DC vs CSK IPL 2026

DC vs CSK IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां शाम 7:30 बजे से मैच शुरू हुआ। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरे, जिसमें दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बाजी मारी और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।


टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को पहले गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम संयोजन में दिल्ली ने एक बदलाव करते हुए काइल जैमीसन की जगह लुंगी एनगिडी को मौका दिया है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में अकील होसैन और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है, जिससे टीम संतुलित नजर आ रही है।


दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए मुकाबलों में दिल्ली 20-12 से आगे है। हालांकि दिल्ली के घरेलू मैदान पर चेन्नई का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जहां मेहमान टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, ऐसे में इस मैच में बड़े स्कोर और रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान।


दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार, डेविड मिलर।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us