Election Results 2026 Live: भाजपा हेडक्वार्टर पर छन रही पूरी-जलेबी, पश्चिम बंगाल में जीत के जश्न की तैयारी, चेन्नई में थलापति विजय की सुरक्षा बढ़ी
- Pradeep Sharma
- 04 May, 2026
Election Results 2026 Live: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। कोलकाता में सुबह से TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बननी शुरू हो गई है।
Election Results 2026 Live: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। कोलकाता में सुबह से TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बननी शुरू हो गई है। चेन्नई में थलापति विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Election Results 2026 Live: पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह के समय कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं।
Election Results 2026 Live: दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारियां दिखने लगीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जलेबी बनानी शुरू कर दी। इससे पहले पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान भी कई ऐसे नजारे दिखे, जो चर्चा में रहे। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी तो मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगा लिया।
Read More-Election Results 2026 Live: बंगाल में बीजेपी बहुमत के करीब 83 सीट पर आगे , 64 पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब, तमिलनाडु में टीवीके किंगमेकर, केरलम में कांग्रेस,पुडुचेरी में एनडीए को बढ़त,रुझान नहीं newsplus21 पर देखें परिणाम

