Breaking News
Create your Account
CG Accident : पीएचई विभाग के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
CG Accident : गरियाबंद/छुरा। जिले के छुरा-राजिम मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार चोवाराम पटेल अपने बेटे भरत पटेल के साथ सफर कर रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
- 2. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का किया कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ
- 4. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

