Breaking News
Create your Account
GT vs PBKS IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात ने जीता टॉस, पहले पंजाब की बैटिंग, देखें दोनों की 11
GT vs PBKS IPL 2026: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां पंजाब पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी, वहीं गुजरात जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरी है। टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, जिससे साफ है कि टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर रही है।
पिच और परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला अहम साबित हो सकता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। आईपीएल इतिहास में दोनों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें पंजाब किंग्स ने 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 बार सफलता मिली है। आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला हमेशा करीबी रहता है। हालिया फॉर्म की बात करें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, जिससे इस मैच में संतुलित और रोमांचक टक्कर की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हुई हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे/शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने जीता टॉस, कोलकाता की पहले गेंदबाजी, मनीष पांडे को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और अन्य अपडेट
- 2. Crime News: बारात को बीच में रोक दूल्हे का कत्ल, गाड़ी रोक कर की अंधाधुन फायरिंग, दोनों परिवारों में छाया मातम
- 3. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
- 4. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

