Breaking News
Create your Account
UP News : गंगा में नहाते समय हादसा : मुंडन संस्कार में आए छह लोग डूबे, 4 की मौत
UP News : बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह हुआ, जब परिवार मुंडन संस्कार के लिए पहुंचा था।
UP News : हादसा
फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव के रहने वाले वशिष्ठ चौहान के परिवार में मुंडन संस्कार था। पूरा परिवार और रिश्तेदार घाट पर पहुंचे। मुंडन कार्यक्रम के बीच लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लड़कियां सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चली गईं। दो लड़कों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे भी डूब गए।
UP News : चार शव बरामद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने कुछ ही देर में चार शवों को बरामद कर लिया। मृतकों की पहचान हर्षिता चौहान (17), नंदिता चौहान (12), अरुण चौहान (20) और अर्जुन चौहान (19) के रूप में हुई है। इनमें हर्षिता और नंदिता सगी बहनें थीं।
UP News : DM ने दी जानकारी
जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी लोग मुंडन संस्कार के लिए आए थे। नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए। बचाने के प्रयास में भी चार लोग डूब गए।
UP News : परिवार पर छाया मातम
वशिष्ठ चौहान के परिवार पर मातम छा गया है। कुछ घंटे पहले तक मुंडन संस्कार की खुशियां मनाने वाले परिवार अब रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 8 महीने की गर्भवती युवती की लाश प्रेमी के घर में मिली, प्रेमी परिवार सहित हिरासत में
- 2. NDMA Mock Drill Alert: आपके फोन पर भी आई है बीप की आवाज! घबराएं नहीं, जानें क्यों हुआ ऐसा?
- 3. MP News : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, पुजारियों ने किया पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
- 4. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

