Create your Account
UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
- Rohit banchhor
- 02 May, 2026
चार मंजिला मकान के अंदर तीन बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
UP Crime : अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में स्थित चार मंजिला मकान के अंदर तीन बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पुरानी दीवानी के पीछे मैदान के पास बने इस मकान से शनिवार को पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने जब घर के अंदर प्रवेश किया, तो बिस्तर पर तीनों बच्चों के शव पड़े मिले। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को सील कर दिया गया। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह खुद मौके पर पहुंचीं और जांच की कमान संभाली।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान में जुटी है। इस घटना ने पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और हर कोई यही सवाल कर रहा है—आखिर इन मासूमों का कातिल कौन है?
Related Posts
More News:
- 1. UP News : 8 महीने की गर्भवती युवती की लाश प्रेमी के घर में मिली, प्रेमी परिवार सहित हिरासत में
- 2. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
- 3. CG News: बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में, मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में बांटी झालमुड़ी, Newsplus21 पर देखें वीडियो
- 4. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

