Breaking News
:

Bihar Cabinet Expansion : बिहार कैबिनेट विस्तार : सम्राट चौधरी के सिपहसलार बने निशांत कुमार, 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

Bihar Cabinet Expansion

Bihar Cabinet Expansion : पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया। बुधवार को गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।


Bihar Cabinet Expansion : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बने मंत्री

कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मोहम्मद जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और प्रमोद कुमार ने भी शपथ ग्रहण की।


Bihar Cabinet Expansion : 5 नए मंत्रियों का शामिल होना

सरकार में कुल 5 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें निशांत कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, भगवान सिंह और श्वेता गुप्ता शामिल हैं। शेष पुराने मंत्रियों को बरकरार रखा गया है।


Bihar Cabinet Expansion : 15-13-4 का फॉर्मूला

नई कैबिनेट में भाजपा से 15, जद(यू) से 13 और सहयोगी दलों से 4 मंत्रियों को जगह दी गई है। विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार मिलकर तय करेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us