Breaking News
Create your Account
Bihar Accident : ट्रक पलटकर ऑटो पर गिरा, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
- Rohit banchhor
- 30 Apr, 2026
हादसा इतना भयावह था कि ऑटो में सवार सभी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Bihar Accident : खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बजरी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो-रिक्शा पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो में सवार सभी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में Central Industrial Security Force के जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बिपिन चौरसिया छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे और सुबह करीब 5 बजे पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद से चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद मृतक जवान के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया बस्तर-2.0 का रोडमैप...:आय दोगुनी, 5 हजार नए स्टार्टअप, रोड व रेल कनेक्टिविटी, अंतिम गांव तक इंटरनेट से बदलेगी बस्तर की तस्वीर
- 2. Italy Shooting: इटली में बैसाखी के दौरान दो भारतीयों की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच शुरू
- 3. UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दबने से चालक की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

