WhatsApp का नया ‘मल्टी-अकाउंट’ फीचर मचा रहा धूम, अब एक ही ऐप में चला सकेंगे 2 अकाउंट
WhatsApp Multi Account : नई दिल्ली। व्हाट्सएप (WhatsApp) ने यूजर्स की सुविधा को और बढ़ाते हुए ‘मल्टी-अकाउंट’ फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को अलग-अलग अकाउंट के लिए दूसरा फोन रखने या बार-बार लॉगआउट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे एक ही ऐप में दो अकाउंट आसानी से चलाए जा सकते हैं।
WhatsApp Multi Account : iPhone यूजर्स के लिए आसान स्टेप्स
iPhone पर अकाउंट स्विच करने के लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें। Settings टैब में जाएं और प्रोफाइल नाम के नीचे शेवरॉन आइकन पर टैप करें। यहां सभी जुड़े अकाउंट दिखाई देंगे। जिस अकाउंट का इस्तेमाल करना हो, उसे चुन लें। अगर दूसरा अकाउंट ऐड नहीं हो रहा है, तो फोन रीस्टार्ट करके दोबारा ट्राई करें। ध्यान रखें कि WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए।
WhatsApp Multi Account : नया अकाउंट जोड़ने का तरीका
नया अकाउंट जोड़ने के लिए Settings में जाएं। नाम के पास दिख रहे प्लस (+) आइकन पर टैप करें। Add Account विकल्प चुनें। नियम और शर्तें स्वीकार करें। अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद प्रोफाइल सेटअप कर लें। अब दोनों अकाउंट एक साथ चल सकेंगे।
WhatsApp Multi Account : Android यूजर्स के लिए प्रक्रिया
Android फोन में WhatsApp खोलें। ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें। Switch Account विकल्प चुनें। यहां दोनों अकाउंट के बीच तुरंत स्विच किया जा सकता है। फीचर अभी एक डिवाइस पर अधिकतम दो अकाउंट तक सीमित है। WhatsApp Multi Account : क्यों खास है यह फीचर? यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो पर्सनल और बिजनेस लाइफ को अलग रखना चाहते हैं। पहले लोगों को दो फोन रखने या WhatsApp Business का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब एक ही ऐप से दोनों काम आसानी से हो सकेंगे। स्विच करने पर दूसरे अकाउंट में भी मैसेज और नोटिफिकेशन आते रहेंगे, लेकिन उन्हें देखने या कॉल लेने के लिए स्विच करना होगा।
WhatsApp Multi Account : अभी नहीं दिख रहा तो अपडेट करें
अगर आपके फोन में यह फीचर अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो WhatsApp को तुरंत अपडेट कर लें। पुराना वर्जन होने पर नया फीचर उपलब्ध नहीं होता। व्हाट्सएप ने इस अपडेट के साथ यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बना दिया है। अब लाखों यूजर्स इस फीचर का फायदा उठा रहे हैं।

