Create your Account
MP News : राजपुर अस्पताल में रिश्वतखोरी का खुलासा, लोकायुक्त ने 3 सरकारी डॉक्टरों को रंगे हाथ दबोचा
MP News : बड़वानी। जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। इंदौर लोकायुक्त टीम ने तीन सरकारी डॉक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक एक निजी लैब संचालक ने शिकायत की थी कि सरकारी डॉक्टर मरीजों को लैब रेफर करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने मामले की गुप्त जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए तीनों डॉक्टरों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या सई और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों डॉक्टर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे।
पूरी कार्रवाई की अगुवाई DSP सुनील तालान ने की। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को लोकायुक्त थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs PBKS IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात ने जीता टॉस, पहले पंजाब की बैटिंग, देखें दोनों की 11
- 2. Bengal Assembly Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, 15 बूथों पर दोबारा मतदान जारी
- 3. Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार
- 4. Alia Bhatt Tumbbad 2 : ‘तुम्बाड 2’ में कैमियो नहीं, क्लाइमेक्स की जान बनेंगी आलिया भट्ट; कहानी को देंगी चौंकाने वाला ट्विस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

