Create your Account
MP News : चौकी के भीतर झूलता मिला प्रधान आरक्षक का शव, रातभर ड्यूटी के बाद उठाया खौफनाक कदम
- Rohit banchhor
- 08 May, 2026
सुबह चौकी के भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
MP News : छतरपुर। जिले से पुलिस विभाग को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नौगांव बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह चौकी के भीतर उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान तरुण गंधारक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला था और नौगांव थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच थी। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह पुलिसकर्मी चौकी पहुंचे।
अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह मानसिक तनाव को माना जा रहा है।
एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मृतक के निजी और विभागीय जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल
- 2. CG News : पद्मश्री फूलबासन बाई यादव का अपहरण प्रयास नाकाम, दो महिलाओं से पूछताछ जारी
- 3. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
- 4. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

