Create your Account
LSG vs GT IPL 2026: लखनऊ ने गुजरात को दिया 165 रनों का टारगेट, प्रसिद्ध ने झटके चार विकेट
LSG vs GT IPL 2026: लखनऊ: आईपीएल 2026 के 19वें लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
लखनऊ की कमजोर बल्लेबाजी
लखनऊ की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में मिचेल मार्श जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एडेन मार्करम ने 30 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों में आयुष बदोनी, निकोलस पूरन और अब्दुल समद बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन ही बना सकी।
गुजरात की शानदार गेंदबाजी
गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा अशोक शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली।
कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं, दर्शक JioHotstar ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
LSG vs GT IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान, मानव सुथार, जैसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
Related Posts
More News:
- 1. KKR vs SRH IPL 2026: रहाणे के स्ट्राइक रेट पर उठे सवाल, कप्तान ने दिया करारा जवाब, बोले- उनका अलग एजेंडा
- 2. UP IPS Transfer : यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- 3. CG Breaking: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
- 4. Asha Bhosle Life Story : 16 साल की उम्र में शादी, कठिन जिंदगी, बहनों से टूटा था रिश्ता, जानें आशा भोंसले की दर्दभरी कहानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

