Breaking News
Create your Account
Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
Andhra Pradesh : विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के अनंतगिरि मंडल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुलागुम्मी गांव के पास स्थित एक झरने में नहाते समय तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने गई चौथी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Andhra Pradesh : कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, चारों लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं। तीन सहेलियां झरने में नहाने लगीं, जबकि चौथी लड़की एस. अंजलि अपनी तीनों सहेलियों की रील बना रही थी। नहाते समय तीनों लड़कियां अचानक डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए अंजलि तुरंत पानी में कूद गई, लेकिन वह खुद भी डूबने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तीनों लड़कियों के शव पानी से बाहर निकाले और अंजलि को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Andhra Pradesh : मृतकों की पहचान
मृतक तीनों किशोरियों की पहचान तृषा (17), पवित्रा (16) और रत्नकुमारी (16) के रूप में हुई है। तीनों हुकुमपेटा मंडल के जंबुवलासा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि झरने के आसपास सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगे थे या नहीं। यह घटना एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करती है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर भस्म श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 2. CG Accident : ट्रक-कार की भीषण टक्कर में महिला समेत 3 की मौत, एक गंभीर
- 3. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
- 4. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

