Breaking News
:

IITian Baba Marriage: महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर लड़की से की शादी, पिता से मिलने पहुंचे तो बोले- हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं

IITian Baba Marriage

IITian Baba Marriage: नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह ने शादी कर ली है। उनकी पत्नी का नाम प्रतीका है, जो मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और इंजीनियर हैं। अभय सिंह सोमवार को लंबे समय बाद पिता से मिलने झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी शादी की जानकारी दी और कहा कि वे दोनों अपनी जिंदगी से पूरी तरह खुश हैं।


IITian Baba Marriage: 15 फरवरी को मंदिर में, 19 फरवरी को कोर्ट में हुई शादी

अभय सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में उन्होंने शादी की, जबकि 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी पूरी की। उन्होंने कहा कि इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं है। उनकी पत्नी प्रतीका भी उनके साथ झज्जर आईं। अभय ने बताया कि वे फिलहाल हिमाचल की धर्मशाला में सादगी से रह रहे हैं।


IITian Baba Marriage: पिता के चैंबर में पुरानी यादें ताजा

सोमवार सुबह भगवा कपड़े पहने अभय सिंह सबसे पहले झज्जर में एक बैंक गए, फिर एडवोकेट पिता कर्ण सिंह के चैंबर पहुंचे। पिता उस समय चैंबर में नहीं थे। अभय ने कहा कि पहले भी वे यहां आकर पिता की एप्लिकेशन्स चेक किया करते थे। आज चैंबर में आकर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान भी वे स्टडी करते रहते थे कि कौन-सा केस कैसे लगता है।


IITian Baba Marriage: पत्नी प्रतीका बोलीं- सनातन यूनिवर्सिटी बनाएंगे

पत्नी प्रतीका ने कहा कि अभय काफी सरल स्वभाव के, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। उन्होंने बताया कि वे एक साल पहले अभय से मिली थीं। अब दोनों मिलकर सनातन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। वे विचार कर रहे हैं कि आगे चलकर सनातन यूनिवर्सिटी बनाएं, जहां अध्यात्म से जुड़े गुरु और साधक एक जगह पर इकट्ठा हो सकें।



IITian Baba Marriage: अभय सिंह का सफर: IIT बॉम्बे से कनाडा तक

अभय सिंह (36 वर्ष) झज्जर के सासरौली गांव के ग्रेवाल गोत्र के जाट परिवार से हैं। उन्होंने बॉम्बे IIT से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग की। इसके बाद डिजाइनिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे कनाडा चले गए, जहां एरोप्लेन बनाने वाली कंपनी में काम किया और अच्छी सैलरी मिलती थी। 2021 में लॉकडाउन के दौरान वे कनाडा में फंस गए। लॉकडाउन हटने के बाद भारत लौट आए और अचानक फोटोग्राफी व घूमने-फिरने का शौक बढ़ गया।


IITian Baba Marriage: महाकुंभ में संन्यासी वेश में चर्चा में आए

2024 में अभय परिवार के संपर्क से बाहर हो गए और महाकुंभ में संन्यासी वेश में नजर आए, जिसके बाद वे देश-विदेश में चर्चा में आ गए। हालांकि, 19 जनवरी 2025 को जूना अखाड़ा से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us