Breaking News
Create your Account
KKR vs LSG IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 182 रन का टारगेट, राठी और यादव ने झटके एक एक विकेट
KKR vs LSG IPL 2026: कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 182 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और दूसरे ओवर में फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए।
KKR vs LSG IPL 2026: इसके बाद कप्तान अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) ने पारी को संभाला और 24 गेंदों में 41 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि वह बड़ी पारी में इसे तब्दील नहीं कर सके। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में रिंकू सिंह केवल 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। अंत में कैमरन ग्रीन (32*) और पॉवेल (39*) ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ की ओर से गेंदबाजी संतुलित रही और चार अलग-अलग गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अब लखनऊ को जीत के लिए 182 रन बनाने होंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
- 2. CG News : शातिर चोर, कई जिलों में घूम-घूम कर पेट्रोल पंपों को बना रहा निशाना,पैसों की थैली कर देता है पार
- 3. RCB vs CSK IPL 2026: चिन्नास्वामी में छक्कों चौकों की बारिश की संभावना, पाटीदार और ऋतुराज की होगी टक्कर, देखें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 4. CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश, 42°C के पार जा सकता है पारा, हीट वेव का अलर्ट जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

